गुरपतवंत पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगे फहराने को लेकर दी यह धमकी

Edited By Urmila,Updated: 12 Jan, 2022 10:31 AM

gurpatwant pannu made this threat regarding hoisting of tricolor on republic day

विधानसभा मतदान 2022 से पहले पंजाब को एक बार फिर से अशांत करने की साजिश रची जा रही है। खालिस्तानी ग्रुप सिख फॉर जस्टिस की...

गुरदासपुरः विधानसभा मतदान 2022 से पहले पंजाब को एक बार फिर से अशांत करने की साजिश रची जा रही है। खालिस्तानी ग्रुप सिख फॉर जस्टिस की तरफ से धमकी दी गई है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर तिरंगे की जगह खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा। यह ऐलान गुरपतवंत सिंह पन्नू की तरफ से किया गया है। भारत में तिरंगे झंडे की जगह खालिस्तानी झंडे को लहराने के लिए पन्नू ने 1 मिलियन डालर का बजट बनाने का दावा किया है।

यह भी पढ़ेंः PM मोदी की सुरक्षा में हुई कोताही को लेकर मजीठिया ने लगए आरोप

इसको लेकर खालितसानी ग्रुप सिख फॉर जस्टिस वीडियो कंपेन समेत सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान चल रहा है। इसलिए सिख फॉर जस्टिस की तरफ से एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें पी.एम. मोदी की तस्वीर भी है। उस पर लिखा गया है कि 26 जनवरी को पी.एम. मोदी के तिरंगे को ब्लाक करके खालिस्तानी झंडा फहराया जाएगा। बता दें कि सिख फॉर जस्टिस संगठन चलाने वाला गुरपतवंत सिंह पन्नू विदेश में बैठ कर आए दिन वीडियो द्वारा धमकी देता रहता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!