बैसाखी मनाने के लिए जयकारों की गूंज के साथ पाकिस्तान रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का जत्था

Edited By Kalash,Updated: 12 Apr, 2022 11:31 AM

group of sikh pilgrims left for pakistan to celebrate baisakhi

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दफ्तर से 705 सिख श्रद्धालुओं का जत्था बैसाखी मनाने के लिए जयकारों की गूंज के साथ आज पाकिस्तान के लिए रवाना कर दिया गया है

अमृतसर (सरबजीत): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दफ्तर से 705 सिख श्रद्धालुओं का जत्था बैसाखी मनाने के लिए जयकारों की गूंज के साथ आज पाकिस्तान के लिए रवाना कर दिया गया है। सिख श्रद्धालुओं के इस जत्थे को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जत्थे के नेताओं के गले में सिरोपा डाल कर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें : CM मान के बिना केजरीवाल की अफसरों के साथ मीटिंग पर सियासी बवाल, विपक्ष ने उठाए सवाल

सिख जत्था पार्टी के नेता ने बताया कि 21 अप्रैल को पंजा साहिब (पाकिस्तान) में बैसाखी मनाने और अलग-अलग गुरुद्वारों के दर्शन कर वापिस भारत लौटेगा। उन्होंने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से भेजे गए 900 वीजे में से 195 वीजा रद्द कर दिए गए हैं। इस कारण 705 सिख श्रद्धालुओं को बैसाखी मनाने के लिए पाकिस्तान जाने की इजाजत मिली है। पाक जाने के लिए शिरोमणि कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के कोरोना टैस्ट भी करवाए गए हैं, जिसके बाद 705 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!