पोते ने पूरी की दादी की ख्वाहिश: हैलीकॉप्टर में लेकर आया दुल्हन

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Nov, 2020 01:55 PM

grandson fulfills his grandmother s wish bride brought in helicopter

दुल्हन को लाने के लिए देहरादून से प्राइवेट कंपनी का हैलीकॉप्टर मंगवाया गया...

लालड़ू (गुरप्रीत): गांव बसौली निवासी जिला परिषद मोहाली के पूर्व वाइस चेयरमैन गुरविंदर सिंह बसौली ने अपनी माता स्व. हरजीत कौर की ख्वाहिश पूरी करते हुए अपने बेटे को दुल्हन लाने के लिए हैलीकॉप्टर में भेजा, जो इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। अमनप्रीत सिंह की बारात सुबह 10.30 बजे गांव बसौली से रवाना हुई। 

दुल्हन को लाने के लिए देहरादून से प्राइवेट कंपनी का हैलीकॉप्टर मंगवाया गया। हैलीकॉप्टर उनके बसौली स्थित फार्म हाऊस से उड़ा और पांच मिनट में ही जीरकपुर के ए.के.एम रिजोर्ट की पार्किंग में लैंड हुआ। वापसी में शाम पांच बजे दुल्हन नवजोत कौर को जीरकपुर से लेकर वापस बसौली पांच मिनट में पहुंच गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!