सगी बहनों सहित 3 बच्चियों की संदिग्ध मौ/त! पूरे गांव में डर का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 01 Nov, 2026 01:09 PM

shocking incident in village

गांव में तीन बच्चियों की अचानक मौत हो गई है, जिसके बाद पूरे गांव में डर का माहौल है।

फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): फिरोजपुर के गांव मोहरे वाले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव में तीन बच्चियों की अचानक मौत हो गई है, जिसके बाद पूरे गांव में डर का माहौल है।

इनमें से दो बच्चियां खुशनबीर (7) और गुरवीर (1) एक ही परिवार की हैं और एक बच्ची मनप्रीत कौर (6 महीने) दूसरे परिवार की है। जानकारी के मुताबिक गांव वालों का कहना है कि तीनों बच्चियों के मुंह से झाग निकली है, हालांकि मौत का कारण अभी पता नहीं चला है।

बच्चियों की मौत के कारण परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। इस मामले को लेकर सेहत विभाग की एक टीम भी गांव पहुंच गई है। टीम का कहना है कि बच्चियों की मौत की वजह का पता लगाने के लिए पूरे गांव में सर्वे किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!