Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Oct, 2026 12:50 AM

निकटवर्ती गांव राजपुरा निवासी एक युवक की कल दोपहर संदिग्ध हालातों मे मौत हो गई, जिसका शव घर में ही फंदे पर झूलता मिला, इधर शव को अस्पताल के डाक्टरों द्वारा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पर आज संंबंधित थाने की पुलिस ने बनती कार्रवाई...
अबोहर : निकटवर्ती गांव राजपुरा निवासी एक युवक की कल दोपहर संदिग्ध हालातों मे मौत हो गई, जिसका शव घर में ही फंदे पर झूलता मिला, इधर शव को अस्पताल के डाक्टरों द्वारा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां पर आज संंबंधित थाने की पुलिस ने बनती कार्रवाई करते हुए परिजनों के बयान दर्ज कर उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार करीब 19 वर्षीय विशाल पुत्र राज पाल जो कि तीन भाईयों में सबसे छोटा था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। उसके परिजनों ने बताया कि कल सुबह परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे जबकि विशाल घर पर अकेला था। सुबह करीब 10 बजे किसी ने उसे घर में ही फंदे पर झूलता देख इस बात की सूचना उनके परिजनों को दी।
जिस पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल लाए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत करार देते हुए उसके शव को मोर्चरी में रखवाया दिया। आज थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।