Edited By Urmila,Updated: 31 Oct, 2026 04:22 PM

फिरोजपुर मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित ट्रेनों के साथ-साथ त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित ट्रेनों के साथ-साथ त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है और साथ ही यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे अपने साथ पटाखे या किसी भी प्रकार की ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें, स्टेशन परिसर अथवा ट्रेनों में ध्रूमपान न करें, प्लेटफार्म बदलने हेतु फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करे, चलती ट्रेन के पायदान पर खड़े होकर अथवा बैठ कर अथवा दरवाजे पर लटक कर यात्रा न करें।
यह जानकारी देते हुए बसंत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे फिरोजपुर ने कहा कि यात्री ट्रेन और रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिए रेलवे का सहयोग करें तथा अपने साथ कम सामान लेकर चले जिससे उनका एवं उनके सहयात्रियों की सफर सुरक्षित और आरामदायक हो। उन्होंने कहा कि यात्री अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध वस्तु दिखने पर इसकी सूचना तुरंत रेल प्रशासन को दें। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गाड़ी की वर्तमान स्थिति एवं समय की जानकारी NTES ऐप अथवा 139 पर अवश्य प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि इसी क्रम में, फिरोजपुर मंडल का टिकट चेकिंग स्टाफ यात्रियों को पटाखे एवं अन्य ज्वलनशील सामग्री लेकर रेल यात्रा न करने के प्रति जागरूक कर रहा है और उनसे सुरक्षा नियमों का पालन करने और स्वंय तथा अन्य यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित एवं सुखद बनाए रखने की अपील की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here