ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 31 Oct, 2026 11:56 PM

man dies a painful death after being struck by a train

जलालाबाद में एक दर्दनाक और दुखद घटना सामने आई है, जहां रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा डी.ए.वी. हार्ट कॉलेज के पास हुआ, जहां फिरोजपुर से श्री गंगानगर की ओर जाने वाली ट्रेन...

जलालाबाद  (बजाज): जलालाबाद में एक दर्दनाक और दुखद घटना सामने आई है, जहां रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा डी.ए.वी. हार्ट कॉलेज के पास हुआ, जहां फिरोजपुर से श्री गंगानगर की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो कि कम्युनिटी हॉल के पीछे वाली बस्ती वाल्मीकि मोहल्ला का रहने वाला बताया जा रहा है और पेशे से सफाई का काम करता था। हादसे के कारण कुछ समय के लिए ट्रेन वहीं रुकी रही, जिसके कारण मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि यह हादसा ट्रैक पार करते समय हुआ है, हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है कि यह हादसा था या कोई और कारण।रेलवे पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर ने सूचना दी कि ट्रेन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस कर्मचारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और शव वारिसों के हवाले किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि करीब एक महीना पहले भी इसी तरह की घटना घटी थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!