Edited By Urmila,Updated: 30 Oct, 2026 02:30 PM

फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरडेंट द्वारा भेजे गए लिखती पत्रों में बताया गया।
फिरोजपुर (कुमार): केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह सिद्धू के दिशा निर्देशों अनुसार डिप्टी सुपरीटेंडेंट जसवीर सिंह थिंद के नेतृत्व में जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान बाहर से शरारती तत्वों द्वारा पैकटों में बंद करके जेल के अंदर थ्रो किए गए 14 मोबाइल फोन, तंबाकू जर्दा की पुड़ियां ,कूललिप और नशीला पाउडर बरामद हुए हैं।
यह जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर के सब इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सहायक सुपरडेंट द्वारा भेजे गए लिखती पत्रों में बताया गया है कि बाहर से थ्रो किए गए और तलाशी के दौरान हवालाती राजवीर सिंह उर्फ राजू, हवालाती सुखदेव सिंह उर्फ सुखा , गुरसेवक सिंह उर्फ लवप्रीत सिंह, हवालाती बसंत सिंह उर्फ बंटू, हवालाती उदय भारत, हवालाती सन्नी, रेशम उर्फ विशाल, हवालाती अर्शदीप सिंह, अजय सिंह, कैदी साहिल पुत्र विज, कैदी बलवंत सिंह, हवालाती प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभदीप ,हरप्रीत सिंह, हवालाती जगसीर सिंह उर्फ लवी, हवालाती आकाश पुत्र तरसेम और हवालाती गुरप्रीत सिंह से 14 टच स्क्रीन और कीपैड मोबाइल फोन , 76 तंबाकू जर्दा की पुड़ियां 8 कुललिप की पुड़ियां और 26 ग्राम सफेद रंग का नशीला पाउडर बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा पंजाब परिजन और करेक्शन सर्विस एक्ट 2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here