Edited By Kalash,Updated: 20 Oct, 2026 11:18 AM

स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी विंग ने एक बार फिर हरकत में आते हुए सोमवार को जहां विभिन्न खाद्य पदार्थों के 5 सैंपल भरे वहीं 50 किलो बासी अंगूरी पेठा भी नष्ट करवाया।
जालंधर (रत्ता): स्वास्थ्य विभाग के फूड सेफ्टी विंग ने एक बार फिर हरकत में आते हुए सोमवार को जहां विभिन्न खाद्य पदार्थों के 5 सैंपल भरे वहीं 50 किलो बासी अंगूरी पेठा भी नष्ट करवाया। सहायक कमिश्नर फूड रजिन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में फूड सेफ्टी ऑफिसर ने मकसूदा, बस्ती मिट्ठू, गांव नगरा तथा महावीर मार्ग पर स्थित अलग-अलग दुकानों से पेठे के 2, चना बर्फी, नमकीन तथा फैनियों का एक-एक सैंपल भरा। इस दौरान उन्होंने हलवाइयों की दुकानों, रैस्टोरेंट्स तथा नमकीन बनाने वाली फैक्टरियों में साफ-सफाई का जायजा भी लिया।
सहायक कमिश्नर फूड ने बताया कि चैकिंग के दौरान उन्होंने देखा कि पेठा बनाने वाली एक फैक्टरी में ऐसा अंगूरी पेठा स्टोर किया हुआ था जोकि बासी था और उसमें से बदबू आ रही थी। उन्होंने तुरंत लगभग 50 किलो बासी अंगूरी पेठा नष्ट करवा दिया। सहायक कमिश्नर फूड ने जिले के सभी फूड बिजनैस ऑप्रेटर को निर्देश दिए हैं कि वह खाद्य पदार्थ बनाने एवं बेचने वाले स्थान पर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें अन्यथा इसकी उल्लंघना करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here