पंजाब में युवती से गैंगरेप, दिल झिंझोड़ देगी घटना

Edited By Kalash,Updated: 15 Jul, 2024 01:31 PM

girl was gang raped in punjab

लुधियाना में लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां शादी का झांसा देकर युवक लड़की को होटल ले गया।

पंजाब डेस्क : लुधियाना में लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां शादी का झांसा देकर युवक लड़की को होटल ले गया। यहां उसने अपने दोस्त के साथ मिल लड़की से गैंग रेप किया और आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बना ली। इसके बाद लड़की मुश्किल से कमरे के दरवाजा खोल घर वापिस आई। पीड़िता द्वारा पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पीड़िता ने डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को बताया कि वह नैशनल इंडस्ट्रीज E-127, फेस-4 मैट्रो रोड पर काम करती है। उसके साथ ही कुलदीप नामक व्यक्ति काम करता था, जिससे उसकी दोस्ती हो गई। आरोपी कुलदीप उसे शादी का झांसा देकर 27 मई को होटल ले गया। इस दौरान आरोपी का दोस्त भी होटल आ गया। उन दोनों ने मिल कर उसके साथ अश्लील हरकतें की और वीडियो बना लिया। लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और दोनों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद वह मुश्किल से होटल से भाग कर घर पहुंची। पुलिस ने आईपीसी 376डी, 506 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

       

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!