मोगा में गणतंत्र दिवस परेड के बीच बेहोश हुई छात्राएं , अस्पताल में भर्ती

Edited By Vatika,Updated: 27 Jan, 2026 10:04 AM

girl students faint during republic day parade in moga

स्थानीय अनाज मंडी में सोमवार को आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के दौरान एनसीसी

मोगा (कशिश सिंगला): स्थानीय अनाज मंडी में सोमवार को आयोजित गणतंत्र दिवस परेड के दौरान एनसीसी में भाग ले रही दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा कोट ईसे खां स्थित श्री हेमकुंड स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा नवजोत कौर निवासी गगड़ा और नवदीप कौर निवासी खोसा कोटला परेड में हिस्सा लेने आई हुई थीं। बताया जा रहा है कि जब मंच से मंत्री संबोधन दे रहे थे, उसी दौरान परेड की तैयारी में खड़ी दोनों छात्राएं अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद स्टाफ और अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सरकारी एंबुलेंस से उन्हें मोगा के सिविल अस्पताल भेजा। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार दोनों छात्राओं की हालत स्थिर और सामान्य बताई जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!