love Marriage करवानी पड़ी महंगी, लड़की के भाइयों ने किया तेजधार हथियारों से हमला

Edited By Mohit,Updated: 04 Dec, 2020 06:26 PM

girl s brothers attacked with sharp weapons

चार लोग कार में आए और उनके पास हथियार थे। उक्त हमलावरों ने नौजवान पर हमला किया और दोनों जख्मी हो गए।

बठिंडा (वर्मा): बठिंडा के पास ही के गांव के प्रेमी जोड़े को अदालत में शादी करवानी उस समय महंगी पड़ गई जब लड़की के परिवार वालों ने दोनों पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित नौजवान ने बताया कि उसने 30 नवंबर को चंडीगढ़ हाईकोर्ट में पेश होने के बाद विवाह करवा लिया था क्योंकि लड़की का परिवार उनकी शादी के लिए तैयार नहीं था। उसने कहा कि तब से ही लड़की के परिवार वालों द्वारा उसको जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

PunjabKesari

नौजवान ने बताया कि आज वह कहीं जा रहे थे तो लड़की के रिश्तेदारों ने उनको रास्ते में रोक लिया। चार लोग कार में आए और उनके पास हथियार थे। उक्त हमलावरों ने नौजवान पर हमला किया और दोनों जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद कुछ ट्रैफिक पुलिस मुलाजिमों ने बचा लिया। इस दौरान उसने हमलावरों से झगड़ा भी किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला लड़की के भाइयों ने किया था, जिसमें नौजवान जख्मी हो गया। दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस अगली कार्रवाई कर रही है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!