Edited By Vaneet,Updated: 18 Jun, 2019 09:46 PM

करीब 15 दिन पहले चिट्टे की ओवरडोज लेने से गंभीर हुई लड़की ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ ...
बठिंडा(परमिंद्र): करीब 15 दिन पहले चिट्टे की ओवरडोज लेने से गंभीर हुई लड़की ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार ग्रोथ सैंटर में बेसुध हालत में मिली लड़की ज्योति (21) निवासी दीप सिंह नगर को सहारा जनसेवा की ओर से करीब 15 दिन पहले सिविल अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करवाया था। सिविल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था, जिसने उपचार दौरान दम तोड़ दिया।
सहेली उपलब्ध करवाती थी नशा
उक्त लड़की ने मीडिया के सामने अपने बयान देते हुए बताया था कि वह चिट्टे की आदी है । उक्त नशीला पदार्थ उसे उसकी एक सहेली उपलब्ध करवाती है। लड़की की हालत काफी गंभीर थी, जिस कारण डाक्टरों ने उसका उपचार तुरंत शुरू कर दिया था। उसने बताया था वह दीप सिंह नगर में किराए के मकान में अकेली ही रहती है। उसके नशे की हालत का पता चलने पर उसके मालिक ने उससे मकान भी खाली करवा लिया था, जिसके बाद वह बेघर हो गई थी। गत 3 जून को वह संस्था को बेहोशी की हालत में मिली थी। सहारा अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि उक्त युवती कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी।