प्यार न चढ़ा परवान तो GF-BF ने मौत को लगाया गले, इस हालत में मिली लाशें

Edited By Tania pathak,Updated: 15 Sep, 2021 01:07 PM

gf bf embraced death if love did not rise

गांव भुंदड़ के नजदीक मलोट-श्री मुक्तसर साहिब सड़क के नजदीक खेत में एक नौजवान लड़का-लड़की की सदिंग्ध हालात में लाश मिलने का मामला सामने आया है.......

गिद्दड़बाहा (चावला): गांव भुंदड़ के नजदीक मलोट-श्री मुक्तसर साहिब सड़क के नजदीक खेत में एक नौजवान लड़का-लड़की की सदिंग्ध हालात में लाश मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते गांव के सरपंच सुखदेव सिंह ने बताया कि उनको आज सुबह गाँव के एक व्यक्ति का फ़ोन आया कि उनके खेतों में एक लड़की-लड़के की लाश पड़ी है और कीटनाशक दवा की बोतल भी साथ ही है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत थाना कोटभाई को दी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि उनको यह मामला प्रेम संबंधों का लगता है, बाकी पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा। मौके पर पहुंचे डी.ऐस.पी. गिद्दड़बाहा नरिन्दर सिंह और ऐस.ऐच.ओ. नवप्रीत सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। ऐस.ऐच.ओ. ने बताया कि उनको लाश के नज़दीक एक मोटरसाईकल भी बरामद हुआ है। प्राथमिक जांच से लड़के की पहचान मोगा के सुखप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, जबकि लड़की की फ़िलहाल पहचान नहीं हो पाई है। यह भी बताया गया है कि लड़की शादीशुदा थी और लड़का कुंवारा था। उन्होंने कहा कि लड़के के परिवार को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्यवाही जारी है।  

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!