Australia भेजने का झांसा देकर दोस्त ही कर गया बड़ा Fraud, ऐसे रची साजिश

Edited By Kamini,Updated: 04 Nov, 2025 04:20 PM

fraud in the name of sending to australia

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

लुधियाना (तरुण) : विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। परिवार को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर एक आरोपी ने पीड़ित परिवार के मुखिया से 10 लाख रुपए ऐंठ लिए परंतु न तो परिवार को विदेश भेजा ओर न ही रुपए वापिस लौटाए। पीड़ित जतिन्द्र सिंह निवासी फतेहाबाद हरियाणा ने लुधियाना पुलिस थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस को शिकायत दी है।

पीड़ित जतिन्द्र सिंह ने बताया कि वह हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र में रहता है। जहां वह स्पोर्टस विभाग में सरकारी नौकरी करता है। मोहाली के रहने वाले गगन नामक एक व्यक्ति से उसकी पुरानी जान पहचान थी। जिसने उसे विदेश जाने के लिए लुधियाना के चिराग कपूर नामक व्यक्ति से संपर्क करवाया। गगन उसका पुराना जानकार था ओर उसका दोस्त भी था। जिस कारण वह गगन पर काफी विश्वास करता था। परंतु उसे जरा भी आभास नहीं हुआ कि गगन ओर चिराग ने मिलकर उसे विदेश भेजने के नाम पर ठगी का प्लान बनाया है।

करीब 1 वर्ष पहले उसने गगन से आस्ट्रेलिया जाने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद गगन के जरिए वह लुधियाना के चिराग के संपर्क में आया। उसने चिराग को आस्ट्रेलिया भेजने के ऐवज में 3 लाख रुपए कैश, 6 लाख रुपए 2 भिन्न-भिन्न बैंक अकाऊंट में डलवाए। जिसका रिकार्ड उसने पुलिस को दिया है। इसके इलावा एक लाख रुपए से अधिक उसने चिराग के कहे अनुसार खर्च किए है। आरोपी उसे फरवरी 2025 तक झांसा देता रहा। जांच अधिकारी राजविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस उच्चधिकारियों की जांच पड़ताल के बाद पीड़ित जतिन्दर सिंह के बयान पर चिराग कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी चिराग और जतिन्द्र का मोबाइल के जरिए ही आपस में संपर्क रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी चिराग को मोबाइल नंबर के जरिए तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!