सोशल मीडिया पर ननद-भाभी की अश्लील फोटो की अपलोड, केस दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 19 May, 2022 04:53 PM

fraud case

रजिंश के चलते ननद-भाभी की अशलील फोटो बना कर युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी और फोटो को वायरल कर दिया।

लुधियाना( गौतम) : रजिंश के चलते ननद-भाभी की अशलील फोटो बना कर युवक ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी और फोटो को वायरल कर दिया। जब परिवार ने इसको रोकना चाहा तो युवक ने जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी ।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी तो जांच के बाद थाना डाबा की पुलिस ने पीड़ित के बयान पर बठिंडा के उधम सिंह नगर के रहने वाले गुरजिंदर सिंह के खिलाफ अशलील फोटो अपलोड करने व वायरल करने के आरोप में मामला दर्ज किया है । पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपी के साथ किसी बात को लेकर उनकी रजिंश चली आ रही है, जिसके चलते ही आरोपी ने पहले उसकी बेटी और फिर पुत्रवधु की गलत व अश्लील फोटो बना कर सोशल मीडिया के अलग अलग साइट पर डाल दी ।

मना करने पर आरोपी ने उसके बेटे के नाम की फर्जी आईडी बना कर उस पर गलत शब्दावली लिख कर पोस्ट कर दी । मना करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देता रहा । जिस पर उन्होंने पुलिस कमिशनर को शिकायत  दी तो पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया । पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह पर रेड की जा रही है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!