SIT के सामने पेश नहीं हुए पूर्व DGP, हाईकोर्ट से मिली ब्लैंकेट बेल

Edited By Vatika,Updated: 23 Sep, 2020 05:23 PM

former dgp sumedh saini did not appear before sit

बहुचर्चित मुल्तानी अगवा व हत्या मामले में पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी आज एस.आई. टी. के समक्ष इसलिए पेश नहीं हुए क्योंकि उन्हें

चंडीगढ़ः बहुचर्चित मुल्तानी अगवा व हत्या मामले में पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी आज एस.आई. टी. के समक्ष इसलिए पेश नहीं हुए क्योंकि उन्हें इस बात का अंदेशा था कि पंजाब पुलिस उन्हें किसी दूसरे मामले में गिरफ्तार न कर ले। इसलिए उनके वकील ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट  पहुंच कर अपील दायर की जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें ब्लैंकेट बेल दी है। अब पुलिस को किसी दूसरे मामले में गिरफ्तारी से पहले सैनी को 7 दिन का नोटिस देना पड़ेगा।  

कोर्ट में उनके वकील ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट  ने निर्देश दिया है कि 3 हफ्ते तक अपहरण और हत्या के मामले में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने कहा था कि उन्हें पुलिस की जांच में शामिल होना होगा। हालांकि आज वकील ने दलील दी की एस.आई.टी. के समक्ष पेश होने पर पुलिस उन्हें किसी दूसरे मामले भी गिरफ्तार कर सकती है। इसलिए किसी तरह की गिरफ्तारी से पहले उन्हें 7 दिनों का नोटिस दिया जाना चाहिए। इस पर कोर्ट ने सैनी को राहत देते हुए उक्त आदेश जारी किए है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!