जाखड़ द्वारा दिए विवादित बयान के विरुद्ध पूर्व कांग्रेसी विधायकों ने खोला मोर्चा

Edited By Kalash,Updated: 07 Apr, 2022 10:16 AM

former congress mla against jakhar

गत दिवस पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ की तरफ से दिए विवादित बयान ने जहां एस.सी. भाईचारे में रोष पैदा कर दिया है

खन्ना (ब्यूरो): गत दिवस पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ की तरफ से दिए विवादित बयान ने जहां एस.सी. भाईचारे में रोष पैदा कर दिया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बेहद नजदीकी विधायकों ने जाखड़ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और खन्ना से पूर्व विधायक गुरकीरत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी के बारे में जाखड़ द्वारा पैर की जूती शब्द इस्तेमाल करने को निंदनीय करार देते कहा कि पार्टी की तरफ से दिए बड़े पदों की जिम्मेदारी भूल कर जाखड़ ने गैर संजीदा और गैर जिम्मेदार नेता होने का सबूत दिया है। उन्होंने मांग करते कहा कि सुनील जाखड़ को अपनी इस बेतुकी टिप्पणी के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए नहीं तो कांग्रेस हाईकमान जाखड़ के खिलाफ अनुशासनीय कार्रवाई करे जिससे कोई भी नेता ऐसी कार्रवाई कर पार्टी के सिद्धांतों को ठेस न पहुंचाए।

यह भी पढ़ें : बलात्कार के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व विधायक बैंस ने अदालत में दायर की याचिका

गुरकीरत सिंह, प्रदेश कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक लखवीर सिंह लक्खा और जिला प्रधान रुपिंदर सिंह राजा गिल ने कहा कि ऐसे नेताओं का औछापन ही पार्टी की पिछले समय दौरान हुई दुर्गति के लिए जिम्मेदार है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!