हादसे में बाल-बाल बचे बिक्रम मजीठिया, CISF के जवान की मौत, 4 घायल

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2019 10:22 AM

former cabinet minister bikram majithia pilot car accident one died

पंजाब के मोगा में वरिष्ठ अकाली नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के सुरक्षा काफिले की गाड़ी और एक ट्रक की टक्कर में एक सी.आई.एस.एफ. जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

मोगा/लुधियाना: पंजाब के मोगा में वरिष्ठ अकाली नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के सुरक्षा काफिले की गाड़ी और एक ट्रक की टक्कर में एक सी.आई.एस.एफ. जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
 PunjabKesari

पुलिस ‍अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रात में करीब 1 बजे मोगा के कोटकापुरा रोड पर हुआ। इस हादसे में सी.आई.एस.एफ. जवान गुड्डू कुमार की मौत हो गई। सुरक्षा वाहन में यात्रा कर रहे चार अन्य सीआईएसएफ कर्मी घायल हो गए। उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


PunjabKesari
अकाली नेता परमबंस सिंह रोमाना ने मीडिया को बताया कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई मजीठिया जालंधर से मुक्तसर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि मजीठिया सुरक्षित हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!