हथियारों की रिकवरी करने गई पुलिस पार्टी पर Firing, जवाबी कार्रवाई में दो गैंगस्टर घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Aug, 2024 08:55 PM

firing on police party which went to recover weapons

आज थाना डेरा बाबा नानक के अंतर्गत आते गांव रत्तड़ छत्तड़ में हथियारों की रिकवारी करने गई पुलिस पार्टी पर 2 व्यक्तियों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है।

बटाला : आज थाना डेरा बाबा नानक के अंतर्गत आते गांव रत्तड़ छत्तड़ में हथियारों की रिकवारी करने गई पुलिस पार्टी पर 2 व्यक्तियों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी एस.एस.पी. सुहेल कासिम मीर ने बताया कि 21 अगस्त को डेरा बाबा नानक के समीप स्थित गांव धर्मकोट रंधावा में एक व्यापारी की दुकान पर मोटरसाइकिल पर 2 अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस संबंध में पुलिस ने व्यापारी के बयानों पर केस दर्ज कर मामले में आज 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। उक्त व्यक्तियों में से 2 को पुलिस पार्टी हथियारों की रिकवरी हेतु संबंधित जगह पर लेकर गई थी।

इस दौरान जैसे ही उक्त व्यक्तियों को हथियार मिले तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर 4 राऊंड फायर कर दिए। पर राहत की बात यह रही कि पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। वहीं जब पुलिस द्वारा उन पर जवाबी फायरिंग की गई तो दोनों गोली लगने से घायल हो गए जिसके बाद पुलिस ने उनको बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है तथा आगे की कार्रवाई जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!