डिवाइडर से टकराने से तेज रफ्तार कार पलटी, मासूम समेत 4 घायल

Edited By Urmila,Updated: 30 Mar, 2026 03:33 PM

road accident in batala

डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कार पलटने से 6 महीने के मासूम समेत 4 लोग घायल हो गए। जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के ए.एस.आई. गुरजीत सिंह एवं कांस्टेबल विकास बनोत्रा ने संयुक्त रूप से बताया।

बटाला (साहिल, योगी) : डिवाइडर से टकराकर तेज रफ्तार कार पलटने से 6 महीने के मासूम समेत 4 लोग घायल हो गए। जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के ए.एस.आई. गुरजीत सिंह एवं कांस्टेबल विकास बनोत्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि गांव संधवां निवासी राजबीर सिंह पुत्र हरभजन सिंह अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर व 6 महीने के बच्चे गुरफतेह सिंह एवं अमनप्रीत कौर पुत्री मनजीत सिंह के साथ जा रहा था।

जब यह गांव धीर मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक इसकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसके परिणामस्वरूप उपरोक्त मासूम सहित चारों लोग घायल हो गए। उक्त सड़क सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!