Edited By Kalash,Updated: 02 May, 2026 10:40 AM

अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में कारोबारी पर फायरिंग की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में कारोबारी पर फायरिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गत शाम रॉबिन नामक ट्रांसपोर्ट कारोबारी पर अज्ञात हमलावरों द्वारा फायरिंग की गई। इस दौरान एक गोली रॉबिन को लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं। कारोबारी पर हमला क्यों किया गया इस बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here