Edited By Vatika,Updated: 03 Jan, 2026 01:38 PM

पंजाब में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मोगा जिले के
मोगा/किशनपुरा कलां: आज तड़के धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र के गांव भिंडर में गांव के युवक उमरसीर सिंह की हत्या कर दी गई। यह वारदात उस समय हुई, जब उमरसीर सिंह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। घटना के बाद मृतक के परिजनों और गांववासियों ने उसकी लाश को धर्मकोट थाने के सामने रखकर धरना दिया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने मांग की कि हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और परिवार को न्याय दिलाया जाए।
मौजूदा सरपंच पर हत्या में शामिल होने का आरोप
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उमरसीर सिंह पर करीब 15–16 गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि इस हत्या में गांव के मौजूदा सरपंच इंदरपाल का पूरा हाथ है। उनका आरोप है कि सरपंच को इस वारदात की पूरी जानकारी थी और लंबे समय से राजनीतिक रंजिश के चलते वह मृतक से दुश्मनी रखता था। इसी रंजिश के कारण हत्या को अंजाम दिया गया।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि काले रंग की गाड़ी में आए हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और जिन लोगों के नाम परिजनों ने बताए हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और कानूनी कार्रवाई जारी है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।