आग बरसाती गर्मी ने राज्य में बरपाया कहर, ये जिला रहा सबसे गर्म

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jun, 2022 08:23 PM

fire raining heat wreaked havoc in the state

पंजाब में इस समय गर्मी का प्रकोप झुलसा देने वाला है।

लुधियाना (सलूजा) : पंजाब में इस समय गर्मी का प्रकोप झुलसा देने वाला है। आज बठिंडा शहर में अधिकतम तापमान का पारा 45.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार पठानकोट में 43.2 डिग्री, गुरदासपुर 40.6 डिग्री, अमृतसर 44.2 डिग्री, फिरोजपुर 44.9 डिग्री, फरीदकोट में 45 डिग्री, मोगा 44.6 डिग्री, जांलधर 44.5 डिग्री, नूरमहल 44.1 डिग्री, लुधियाना 44 डिग्री, बरनाला 45 डिग्री, होशियारपुर 45 डिग्री, रोपड़ 44.3 डिग्री, मोहाली 44 डिग्री सैल्सियस, रौणी 44.5 डिग्री सैल्सियस और पटियाला में अधिकतम तापमान का पारा 44.8 डिग्री सैल्सियस रहा। 

यहां पर बता दें कि आज दोपहर के समय तो हालात ये होते हैं कि आप घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सकते। मौसम माहिरों ने बताया कि गर्मी का प्रकोप फिलहाल इसी तरह आने वाले दिनों में बरकरार रहेगा, जिसके चलते मौसम का मिजाज गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!