Edited By Kamini,Updated: 25 Apr, 2026 08:54 AM

नगर निगम की कार्रवाई को चुनौती देकर दुकानों की सील तोड़ने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ थाना डिविजन नंबर 3 की पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
लुधियाना (राज): नगर निगम की कार्रवाई को चुनौती देकर दुकानों की सील तोड़ने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ थाना डिविजन नंबर 3 की पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी ने रिहायशी इलाके में नियमों को ताक पर रखकर न केवल अवैध निर्माण किया, बल्कि निगम द्वारा लगाई गई सरकारी सील को भी तोड़ दिया। पुलिस ने नगर निगम के अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम लुधियाना के जोन-बी के सहायक नगर योजनाकार (Assistant Town Planner) को न्यू शिवाजी नगर इलाके में अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि आरोपी मनीष कुमार ने रिहायशी क्षेत्र में बिना किसी मंजूरी के अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया था। विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन दुकानों को सील कर दिया था, लेकिन आरोपी ने बेखौफ होकर उस सरकारी सील को ही तोड़ डाला।इस गंभीर उल्लंघन के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here