Edited By Kalash,Updated: 09 May, 2022 12:38 PM

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की तरफ से आज जालंधर डी.सी. दफ्तर के बहार धरना प्रदर्शन किया गया। दौरान डी.सी. दफ्तर
जालंधर (सोनू, चोपड़ा) : पंजाब भर की अलग अलग किसान जथेबंदियों द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा है। जानकरी के अनुसार भारतीय किसान यूनियन राजेवाल की तरफ से आज जालंधर डी.सी. दफ्तर के बहार धरना प्रदर्शन किया गया। दौरान डी.सी. दफ्तर की रोड़ को प्रदर्शनकारियों द्वारा जाम कर दिया गया। सरकार द्वारा धान की बिजाई 24 जून से शुरू करने के लिए कहा है। इस मामले पर किसानों का कहना है कि धान की बिजाई हर साल 10 जून से की जाती है सरकार इसके साथ छेड़छाड़ न करे। किसानों के 10 जून से 10 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाए।

इसके साछ ही किसानों ने कहा कि पंजाब में कपास व गेहूं की फसल का बहुत नुक्सान हुआ है। सरक़ार द्वारा ज्यादार किसानों के मदद नहीं की जा रही और सरकार मूक दर्शक बनकर बैठी हुए है। इसे लेकर उन्होंने सरकार से सहायता की मांग की है और साथ ही कहा है कि अगर सरकार उनके मसलों का हल नहीं करती तो आंदोलन जारी रहेगा।