दिल्ली प्रदर्शन में दोबारा शामिल होने जा रहे किसान की सेहत खराब होने से मौत

Edited By Mohit,Updated: 04 Jan, 2021 06:58 PM

farmer s death due to poor health

गांव बटड़िआना से दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे एक किसान राम सिंह की अचानक सेहत............

भवानीगढ़ (विकास, संजीव): गांव बटड़िआना से दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे एक किसान राम सिंह की अचानक सेहत खराब होने से मौत हो गई। इस संबंधी मृतक किसान के लड़के चमकौर सिंह ने बताया कि उसके पिता राम सिंह 15 दिन दिल्ली धरने में लगाकर कुछ दिन पहले ही वापिस आए थे और अपने परिवार को मिलने के बाद अब दोबारा अपने ट्रैक्टर-ट्राली में सामान रखकर धरने में शामिल होने के लिए दिल्ली को रवाना ही हुए थे।

उक्त ने बताया कि वह अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। इस दौरान उनको इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत करार दे दिया। चमकौर सिंह ने बताया कि उसके पिता किसानी संघर्ष को समर्पित थे जिस तहत वह कालाझाड़ टोल प्लाजा पर चल रहे पक्के मोर्चे सहित दिल्ली आंदोलन में अपना योगदान दे रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!