चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर धालीवाल को नोटिस किया जारी

Edited By Vaneet,Updated: 21 Oct, 2019 02:44 PM

election commission issued notice congress candidate balwinder dhaliwal

आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल को नोटिस जारी किया ...

फगवाड़ा: आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि धालीवाल ने वोट पोल के समय अपनी पार्टी के चुनाव निशान का एक मफलर पहन रखा था तथा वो ऐसे ही अपना वोट कास्ट करने चले गए। जिसके बाद एस.डी.एम. फगवाड़ा में इस बाबत संज्ञान लिया है और उन्हें नोटिस जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि फगवाड़ा सीट एस.सी रिजर्व सीट है और यहां से सोमप्रकाश के भाजपा सांसद बन जाने के बाद ये सीट खाली हो गई थी और यहां पर भाजपा प्रत्याशी राजेश बाघा और कांग्रेस के बलविंदर सिंह धालीवाल के बीच कड़ा मुकाबला है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!