शिक्षक भर्ती मामले में NCSC आयोग सख्त, मुख्य सचिव से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Sep, 2026 08:11 PM

punjab government must respond within 7 days

पंजाब में शिक्षक भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने भगवंत मान सरकार पर तीखा निशाना साधा है। चुघ ने टवीट जारी कर कहा है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के लिए अब जवाबदेही से भागने का समय खत्म हो गया है।

पंजाब डैस्क : पंजाब में शिक्षक भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता तरुण चुघ ने भगवंत मान सरकार पर तीखा निशाना साधा है। चुघ ने टवीट जारी कर कहा है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के लिए अब जवाबदेही से भागने का समय खत्म हो गया है। पहले ही मुख्यमंत्री कार्यालय और अरविंद केजरीवाल के इशारे पर संगरूर में हुई बर्बरता की रिपोर्ट हेतु मानवाधिकार आयोग ने तलब किया है, वहीं अब शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितता के लिए भी राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग ने मेरे पत्र का संज्ञान लेकर पंजाब के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। 

चुघ ने कहा कि आयोग ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव से 7 दिनों के भीतर सभी साक्ष्य एवं तथ्य प्रस्तुत कर इस विषय के संबंध में पंजाब सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल साहब, दलित पिछड़े भाइयों के संवैधानिक अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चुघ ने अपने बयान में कहा कि पंजाब सरकार के लिए अब जवाबदेही से बचने का समय खत्म हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं के कारण दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित हुए हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!