Edited By Kalash,Updated: 12 Apr, 2026 11:09 AM

जेल की लगातार कमजोर हो रही सुरक्षा कार्य प्रणाली के चलते बंदियों से नशीले पदार्थ व प्रतिबंधित सामान मिलने का सिलसिला जारी है।
लुधियाना (स्याल): जेल की लगातार कमजोर हो रही सुरक्षा कार्य प्रणाली के चलते बंदियों से नशीले पदार्थ व प्रतिबंधित सामान मिलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी के चलते एक हवालाती से 9 ग्राम नशीला पदार्थ व 245 ग्राम जर्दा बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरीटेंडेंट जसप्रीत सिंह की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस व प्रिजन एक्ट की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हवालाती की पहचान देवांशु शर्मा पुत्र लकी शर्मा निवासी न्यू टाउन मोहल्ला, किशनपुरा, मोगा के रूप में हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here