नशे ने छीना माता-पिता का जवान बेटा, परिवार में छाया मातम

Edited By Kalash,Updated: 14 Jan, 2026 02:18 PM

drugs overdose death

मुकेरियां के गांव उमरपुर में नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौ/त होने का मामला सामने आया है।

होशियारपुर (अमरीक): मुकेरियां के गांव उमरपुर में नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौ/त होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अजय गिल के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बताया कि जब उन्होंने अजय को देखा तो वह बेहोश था और उसके हाथ में एक इंजेक्शन लगा हुआ था। त्योहार के मौके पर उक्त युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। रोती-बिलखती मां ने कहा कि अजय उनका इकलौता बेटा था।

PunjabKesari

पीड़ित परिवार और गांव वासियों का आरोप है कि इलाके में नशे का कारोबार पुलिस की कथित मिलीभगत से बढ़ता जा रहा है। मृतक की मां ने बताया कि उसने भी नशा बेचने वालों को कई बार कहा था कि उसके बेटे को नशा न दें पर नशे के सौदागरों ने एक नहीं सुनी। गांव वासियों का कहना है कि पुलिस नशा रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। गांव वासियों ने सरकार से मांग की है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्हें चेतावनी दी कि अगर ड्रग सप्लाई चेन को नहीं तोड़ा गया तो पंजाब की युवा पीढ़ी इसी तरह बर्बाद होती रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!