पंजाब में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, हैरोइन की बड़ी खेप बरामद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Dec, 2025 09:45 PM

drug trafficking ring busted in punjab

पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) बॉर्डर रेंज द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के तालमेल से गांव डालेके, लोपोके, अमृतसर के निकट से लगभग 12.050 किलोग्राम...

अमृतसर (संजीव, नीरज):  पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ए.एन.टी.एफ.) बॉर्डर रेंज द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के तालमेल से गांव डालेके, लोपोके, अमृतसर के निकट से लगभग 12.050 किलोग्राम हैरोइन बरामद की गई है।

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने कहा कि पहचाने गए संवेदनशील स्थानों की नियमित गश्त के दौरान, डालेके गांव के क्षेत्र के निकट खेतों में ड्रोन की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसपी गुरप्रीत सिंह की निगरानी में ए.एन.टी.एफ. की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध स्थान की योजनाबद्ध तलाशी ली। उन्होंने बताया कि इस दौरान, गांव डालेके के निकट खेतों से हेरोइन की एक खेप बरामद की गई। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन, जिसमें पैकेजिंग सामग्री भी शामिल है, 12.050 किलोग्राम पाया गया।

अधिक विवरण साझा करते हुए, एस.पी. ए.एन.टी.एफ. गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तकनीकी सबूतों और खुफिया मानवीय जानकारी के आधार पर इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच जारी है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों, जिनके द्वारा संभावित रूप से यह खेप प्राप्त की जानी थी, की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!