लग्जरी गाड़ियों का शौकीन नशा तस्कर 2 किलो हैरोइन सहित गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 24 Jun, 2022 10:27 AM

drug smuggler fond of luxury vehicles arrested with 2 kg heroin

स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) की लुधियाना टीम ने एक नशा तस्कर को 2 किलो 50 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस ...

लुधियाना (अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) की लुधियाना टीम ने एक नशा तस्कर को 2 किलो 50 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह रहिल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक नशा तस्कर एक्टिवा पर हैरोइन की बड़ी खेप लेकर मोती नगर के इलाके में ग्राहकों को सप्लाई करने आ रहा है। एस.टी.एफ. की टीम ने ग्लाडा कम्युनिटी क्लब सैक्टर-39 में स्पैशल नाकाबंदी दौरान एक एक्टिवा की डिक्की की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो 250 ग्राम हैरोइन, एक इलैक्ट्रॉनिक कांटा, 40 खाली लिफाफे बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी पहचान आकाश चोपड़ा हनी (31) पुत्र संजय चोपड़ा निवासी मोहल्ला गुरमेल पार्क टिब्बा रोड के रूप में की है। उसके खिलाफ थाना एस.टी.एफ. मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एस.टी.एफ. के इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश चोपड़ा को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर जब उसके घर पर जाकर तलाशी ली गई तो घर में अलमारी में से 800 ग्राम हैरोइन व 8 लाख की ड्रग्स मनी भी बरामद की गई। उसके दूसरे घर व खाली प्लाट की तलाशी ली तो वहां से एक बुलेट मोटरसाइकिल, 2 मोटरसाइकिल व 2 एक्टिवा व एक अन्य स्कूटरी बरामद हुई। उसके खाली प्लाट में खड़ी फॉच्यूनर, एक स्विफ्ट कार, एक एसैंट कार, एक लैंसर कार व एक मैकडेज कार बरामद की गई और आरोपी के तीसरे ठिकाने पर सुबह एक आल्टो कार, एक जिप्सी व एक स्विफ्ट कार और बरामद की गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!