हेरोइन सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 20 Oct, 2024 03:26 PM

drug smuggler caught by police with heroin case registered

थाना जोधेवाल की पुलिस ने नशा तस्करी का काम करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

लुधियाना (अनिल) : थाना जोधेवाल की पुलिस ने नशा तस्करी का काम करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार अमरजीत कुमार ने बताया कि उनकी टीम गस्त के दौरान काली सड़क की तरफ जा रही थी और इस दौरान सामने मोड पर एक युवक खड़ा हुआ था जो सामने पुलिस को आता देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा।

पुलिस ने जब उक्त युवक को काबू करके उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 220 ग्राम हेरोइन, एक बैग, 30 छोटे प्लास्टिक के लिफाफे और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया। पुलिस ने उक्त युवक की पहचान नवजोत सिंह बबलू पुत्र सतपाल सिंह वासी बसंत विहार के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!