Edited By Kamini,Updated: 31 Oct, 2024 03:57 PM

आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बड़ा आरोप लगा दिया।
लुधियाना : लुधियाना के शिमलापुरी इलाके में 2 पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात चेतन द्वारा पटाखा चलाया गया और आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बीच दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बड़ा आरोप लगा दिया।
अनमोल ने बताया कि जब मेरा भाई दुकान में बैठा था तो दूसरे पक्ष के करीब 10 लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिसका CCTV फुटेज दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गया है। देर रात दोनों पक्षों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गाली-गलौज का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here