कंगना के Fan की दिसांझ ने की बोलती बंद, कहा -‘अपनी मैडम को संभालो ’

Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2020 02:20 PM

diljit dosanjh vs kangana ranaut twitter war

दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। अब चाहे ही दोनों ने एक -दूसरे के ट्वीट पर जवाब देना बंद कर दिया है

जालंधरः सोशल मीडिया पर कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ का मुद्दा पूरी तरह से गर्मा चुका है। आज भी दोनों ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, गत दिवस कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए बुज़ुर्ग महिला की तस्वीर सांझी की और दावा किया कि वे प्रदर्शनों में जाने के लिए पैसे लेती है। हालांकि कंगना ने बाद में अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई थी लेकिन  अब इनके प्रशंसक आपस में भिड़ गए हैं। 

PunjabKesari

दरअसल, कंगना के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर दिलजीत को सलाह देते लिखा, ‘दिलजीत आपने अपना पूरा करियर खो दिया है... मैं कंगना का प्रशंसक नहीं हूं परन्तु हर कोई गलतफहमी में है कि वह क्या कहना चाह रही थी। वह आपकी सीनियर है और आपको उसे ‘तू ’ कहने की बजाए सम्मान दिखाना चाहिए था।’

PunjabKesari

इसके बाद दिलजीत ने ट्विट का जवाब देते लिखा, ‘सीनियर? जब कंगना ने हमारी बुज़ुर्ग माता के बारे गलत बोला तब कहां था। क्या उसे अपने से बड़े के साथ बात करने की अक्ल है? बात कर रहा सीनियर की। कॅरियर की फिक्र आप न करो, मैं ख़ुद देख लूंगा...आप अपनी मैडम को संभालो।’

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!