Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Apr, 2023 09:22 AM

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है।
चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते राज्य में 27 तारीख यानि गुरुवार को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। पंजाब सरकार ने बादल के सम्मान में गुरुवार को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दौरान सभी सरकारी, बोर्ड और निगम कार्यालय, स्कूल एवं उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
वहीं शिअद ने यह फैसला लिया है कि बादल का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दस बजे यहां सैक्टर-28 स्थित पार्टी मुख्यालय में रखा जाएगा जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और जनता उन्हें 12 बजे तक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। इसके बाद बादल की अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर उनके मुक्तसर जिले में उनके पैतृक बादल गांव तक जाएगी।