गुरुद्वारा साहिब से सेवा कर घर लौट रहे बाप-बेटे की मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 26 Jul, 2021 12:34 PM

death of father and son returning home after serving from gurdwara sahib

गुरुद्वारा साहिब से सेवा कर घर लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने ज़बरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि पुत्र ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल...

पटियाला (बलजिंदर): गुरुद्वारा साहिब से सेवा कर घर लौट रहे पिता-पुत्र को कार ने ज़बरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि पुत्र ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल काफ़ी दूर जा कर गिरा। जानकारी देते थाना के ऐस.ऐच. ओ. हैरी ने बताया कि शहर के सरहिंद रोड पर हेमकुंट पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में पिता मनजीत सिंह (45) पुत्र दलीप सिंह की मौके पर मौत हो गई और उसके पुत्र जसमीत सिंह (15) को जख्मी हालत में अस्पताल दाख़िल करवाया गया, जिसने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मनजीत सिंह की पत्नी के बयानों पर केस दर्ज कर  आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों पिता-पुत्र गुरुद्वारा साहिब से सेवा कर घर वापिस जा रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!