अमृतसर में दुखद हादसा, श्री दरबार साहिब के दर्शन के लिए आए 13 साल के अमृतधारी सिख की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 22 Jun, 2026 05:22 PM

13 year old amritdhari sikh death

इस दुखद घटना से जत्थे और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

अमृतसर: सचखंड श्री दरबार साहिब के दर्शन के लिए हरियाणा के सिरसा से अमृतसर पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर एक पुराने और बड़े पेड़ के अचानक गिरने से 13 साल के अमृतधारी सिख लड़के राजप्रीत सिंह की मौत हो गई। इस दुखद घटना से जत्थे और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा से 15 सिंहों का जत्था देर रात करीब 2 बजे श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर पहुंचा था। जत्था रेलवे स्टेशन के मेन गेट के बाहर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा चलाई जा रही फ्री बस सेवा का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान स्टेशन के बाहर खड़ा कई दशक पुराना एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। 13 साल का राजप्रीत सिंह पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत का काम शुरू कर दिया।

अमृतसर रेलवे स्टेशन के ए.एस.आई. बगीचा सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा।घटना की जानकारी मिलते ही श्री दरबार साहिब के मैनेजर बिक्रमजीत सिंह सहित SGPC के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुखी परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मृतक के पिता ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उन्होंने कहा कि राजप्रीत ने छोटी उम्र में ही अमृत छक लिया था और एक गुरसिख के तौर पर अपनी जिंदगी जी रहा था। वह नियमित तौर पर गुरबाणी का पाठ करता था, गुरुद्वारा साहिब जाता था और सिख मर्यादा का पालन करता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!