Edited By Vatika,Updated: 25 Jun, 2026 10:01 AM

आज सुबह से हो रही लगातार बारिश के बाद अमृतसर सहित आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया
अमृतसर(रमन): आज सुबह से हो रही लगातार बारिश के बाद अमृतसर सहित आसपास के इलाकों में मौसम सुहावना हो गया। बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली, जिससे शहरवासियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। लोग सुबह-सुबह घरों से बाहर निकलकर सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए।
वहीं, बारिश के बीच सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई दिया। बादलों से घिरे आसमान और हल्की बारिश के बीच स्वर्ण मंदिर की अलौकिक छटा ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे और पवित्र सरोवर के किनारे इस मनोहारी दृश्य का आनंद लेते नजर आए। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।