Jalandhar के इस इलाके में युवक का शव बरामद, मौके पर पुलिस

Edited By Vatika,Updated: 31 Dec, 2025 02:43 PM

dead body found

जालंधर देहात के थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव नंगल जमालपुर में खेतों से एक

जालंधर (माही): जालंधर देहात के थाना मकसूदां के अंतर्गत आते गांव नंगल जमालपुर में खेतों से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक युवक की पहचान अमृत निवासी हरगोबिंद नगर, धोगड़ी रोड के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 32 साल बताई जा रही है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि मौत के कारणों का खुलासा किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!