मानवता शर्मसार: 'दरिंदे' भांजे ने पड़ोस की 13 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Edited By Vatika,Updated: 13 Apr, 2026 10:10 AM

crime news ludhiana

हैबोवाल इलाके से एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,

लुधियाना(राज):  हैबोवाल इलाके से एक बेहद ही शर्मनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की।

13 साल की मासूम बेटी घर पर थी अकेली
आरोपी अपने मामा के घर रहने आया था, लेकिन उसने पड़ोस की मासूम को ही अपनी हवस का निशाना बना डाला। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता की मां ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति का भांजा आदर्श, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है, पिछले कुछ समय से यहां रह रहा था। घटना वाले दिन जब उनकी 13 साल की मासूम बेटी घर पर अकेली थी, तो आदर्श ने मौके का फायदा उठाया। वह मासूम को जबरन घसीटते हुए अपने मामा के कमरे में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने दोबारा बच्ची के साथ बनाए शारीरिक संबंध
दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची को बुरी तरह डराया और धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसी खौफ का फायदा उठाकर आरोपी ने दोबारा बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आखिर में जब मासूम ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!