Punjab में Rape पीड़ित नाबालिगा ने आरोपी से करवा ली शादी, 5 साल बाद जो हुआ...

Edited By Kamini,Updated: 03 Dec, 2024 01:46 PM

court decision in rape case

जब रेप हुआ तब लड़की नाबालिग थी। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी कर ली और उनकी एक बेटी भी है।

पंजाब डेस्क : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, 5 साल पुराने मामले में जिला अदालत ने आरोपी को 20 साल कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। बता दें कि दोषी अब पीड़िता का पति है। आरोपी को सेक्टर-19 थाना पुलिस ने 2019 में पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आरोपों के मुताबिक, जब रेप हुआ तब लड़की नाबालिग थी।

इसके बाद आरोपी ने उससे शादी कर ली और उनकी एक बेटी भी है। पीड़ित लड़की ने अपने बयानों से इनकार करते हुए कोर्ट को बताया कि आरोपी ने उसके साथ कुछ भी गलत नहीं किया है, लेकिन केस से पहले डीएनए रिपोर्ट में आरोपी का सैंपल मैच हो गया था। ऐसे में यह साबित हो गया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी पाया और पॉक्सो और रेप की धाराओं के तहत सजा सुनाई।

5 साल पहले 2019 में नाबालिग लड़की के पिता ने सेक्टर-19 थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करते हुए 2 दिन बाद लापता नाबालिग लड़की को आरोपी के पास से बरामद कर लिया। आरोपों के मुताबिक, जब आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया तब वह अविवाहित थी और साढ़े 16 साल की थी। रेप के बाद लड़की गर्भवती हो गई। उसका गर्भपात करा दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसने पीड़िता से शादी कर ली और अब दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के डीएनए सैंपल भी लिए। शिकायतकर्ता के इनकार के बाद भी कोर्ट ने डीएनए सैंपल के आधार पर सजा सुनाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!