तरनतारन में कोरोना का कहर, गर्भवती महिला सहित 19 पॉजिटिव, 1 की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 09 Sep, 2020 11:35 AM

corona havoc in tarntaran 19 positive including pregnant woman 1 dead

तरनतारन में कोरोना वायरस और भयानक होता जा रहा है। मंगलवार को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल एक कोरोना पीड़ित की मौत हो गई...

तरनतारन(रमन‌)- तरनतारन में कोरोना वायरस और भयानक होता जा रहा है। मंगलवार को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल एक कोरोना पीड़ित की मौत हो गई जबकि 19 नए मामले सामने आए हैं। नए रिपोर्ट हुए मामलों में स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, पुलिस कर्मचारी आदि फ्रंट लाइन वर्कर और एक गर्भवती महिला शामिल है। जिक्रयोग्य है कि जिले में अबतक 1019 मरीज पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि 41 व्यक्तियों की कोरोना के साथ मौत हो चुकी है।

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. अनूप कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय अस्पताल में मौजूद आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार की सुबह सुरजीत सिंह (74) पुत्र चानण सिंह निवासी गांव कल्लहा, जो पिछले लंबे समय से दिल की बीमारी का मरीज था और उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने उपरांत आइसलोशन वार्ड में दाखिल किया गया था, की इलाज दौरान शाम आज शाम मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 238 व्यक्तियों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!