लुधियाना में हुआ कोरोना विस्फोट, इतने नये मामले आए सामने,7 की मौत

Edited By prince,Updated: 20 Apr, 2021 07:38 PM

corona explosion in ludhiana 7 new cases reported 7 dead

मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या कम होने लगी है। लोगों को वेंटिलेटर बेड मिलने मुश्किल हो गए हैं।

लुधियाना (सहगल): मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या कम होने लगी है। लोगों को वेंटिलेटर बेड मिलने मुश्किल हो गए हैं। जिले में आज कोरोना वायरस से 7 मरीजों की मौत हो गई। जबकि 851 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों में 778 मरीज जिले के रहने वाले हैं। जबकि 73 दूसरे जिलों आदि से संबंधित हैं। जिन 7 मरीजों की आज मौत हुई उनमें से 5 जिले के रहने वाले थे। जबकि दो अन्य मरीजों में एक जम्मू और कश्मीर राज्य तथा एक फाजिल्का से संबंधित था।

आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 44599 हो गई है इनमें से 1258 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले के अलावा स्थानीय अस्पतालों में भर्ती होने वाले बाहरी मरीजों में 6841 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 649 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5028 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अस्पतालों में 876 पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। इनमें 50 सरकारी अस्पतालों में जबकि 791 निजी अस्पतालों में उपचाराधीन है। इसके अलावा 3669 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की माने तो जिले में 23 मरीज गंभीर स्थिति में हैं। इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इनमें 16 जिले के रहने वाले हैं जबकि दूसरी ओर लोगों को वेंटिलेटर बेड मिलने मुश्किल हो रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!