चंडीगढ़ में इस दिन तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Edited By Tania pathak,Updated: 10 May, 2021 05:55 PM

corona curfew extended till this day in chandigarh

कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप हर किसी को अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में कई राज्यों की तरफ से लॉकडाउन भी लगाया गया था।

चंडीगढ़: कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप हर किसी को अपनी चपेट में ले रहा है। ऐसे में कई राज्यों की तरफ से लॉकडाउन भी लगाया गया था। लेकिन फिर भी संक्रमित मामलों में गिरावट नहीं देखने को मिली। ऐसे में लॉकडाउन की अविधि को बढ़ा कर आगे किया जा रहा है।  इसी सूची में अब चंडीगढ़ का भी नाम जुड़ गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य्प्रदेश आदि राज्यों की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी कर्फ़्यू को एक हफ़्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। अब कर्फ्यू को 18 मई तक बढ़ाया गया है इससे पहले 11 मई तक कर्फ्यू को लगाया गया था। पहले की तरह ही कर्फ्यू के नियम रहेंगे। फिलहाल उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा, इसी के साथ-साथ सभी गैर जरूरी दुकानें बंद रहेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!