जालंधर में कोरोना का Blast, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व डॉक्टर सहित इतने लोगों की रिपोर्ट Positive

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2021 04:41 PM

corona cases increased in jalandhar

कोरोना संबंधी इन दिनों लोग चाहे गंभीर हो या ना हो लेकिन वास्तविकता यह है कि

जालंधर (रत्ता): कोरोना संबंधी इन दिनों लोग चाहे गंभीर हो या ना हो लेकिन वास्तविकता यह है कि कोरोना को लेकर जिले में एक बार फिर स्थिति दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को जिले में कोरोना से 1 की मौत जबकि 78 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  स्वास्थय विभाग के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों में  कुछ केस अन्य जिलों के है। वहीं जालंधर के बड़े निजी अस्पताल का डॉक्टर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का नाम भी शामिल है जबकि बाकि पॉजिटिव रोगी मॉडल टाऊन, मोहल्ला गोबिंदगढ़, दिलबाग नगर, अर्बन एस्टेट फेस 1, राजन कॉलोनी, राजा गार्डन, अर्जुन नगर, बस्ती गुंजा, बद्रीदास कालोनी, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, न्यू जोगिंद्र नगर आदि क्षेत्रों के रहने वाले है। 

पंजाब केसरी की पाठकों को सलाह,,,,

सावधान, फिर से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, अब फिर सतर्क रहने की है जरूरत।

• कोरोना से कैसे करें बचाव
* मास्क अवश्य पहने
* हाथ हमेशा साफ रखें
* निश्चित अंतराल पर हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं
*  एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहें. 
* छींकते और खांसते वक्त मुंह और नाक को टीशू से ढंक लें.  इसके बाद टीशू को बंद डस्टबिन में फेंक दें.
* जिन्हें सर्दी-जुकाम और फ्लू हैं, उनसे दूर रहें. 
* सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
* सरकार के आदेशों का पालन करें


• क्या हैं लक्षण कोरोना के मुख्य लक्षण ?
* बुखार
* सूखी खांसी, 
* सांस लेने में तकलीफ. 
* कुछ मरीजों में नाक बहना,
* गले में खराश, 
* नाक बंद होना 
* डायरिया

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!