पुलिस चौकी के बाहर ब्लास्ट का दावा, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, जांच में जुटे अधिकारी

Edited By Urmila,Updated: 03 Aug, 2026 10:46 AM

claim of a blast outside the police outpost

बटाला पुलिस जिले के थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आती पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट के प्रवेश द्वार पर देर रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा विस्फोटक सामग्री फैंककर धमाका किया गया।

बटाला (साहिल): बटाला पुलिस जिले के थाना सिविल लाइन के अंतर्गत आती पुलिस चौकी अर्बन एस्टेट के प्रवेश द्वार पर देर रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा विस्फोटक सामग्री फैंककर धमाका किया गया।

batala blast

जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात लोग आए और उन्होंने पुलिस चौकी के प्रवेश द्वार पर विस्फोटक पदार्थ फैंक दिया, जिससे पुलिस चौकी में विस्फोट हो गया। इस बीच, घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के घरों के लोग भी धमाके की आवाज सुनकर बाहर आ गए।

गौरतलब है कि बटाला पुलिस ने इस विस्फोट की पुष्टि नहीं की है। दूसरी ओर, आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बी.के.आई.) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर धमाके की जिम्मेदारी ली है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!