Edited By Urmila,Updated: 06 Dec, 2022 05:35 PM

हंबड़ा रोड़ स्थित डेयरी कंप्लेक्स में रहने वाले एक युवक का बेहरमी से हत्या कर दी गई।
लुधियाना (राज): हंबड़ा रोड़ स्थित डेयरी कंप्लेक्स में रहने वाले एक युवक का बेहरमी से हत्या कर दी गई। रंजिश सिर्फ इतनी थी कि युवक ने ठेकेदार से अपने पैसे मांगे थे। जिसके बाद ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसका बीच बचाव करने आए बड़े भाई को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। उस पर भी तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मृतक युवक विक्की (18) है। जबकि घायल विजय रावत है। सूचना के बाद थाना पी.ए.यू. की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई वियज की शिकायत पर ठेकेदार बलविंदर सिंह उर्फ बल्लू, विकास, कृष्णा और मनी संद्धू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी देते हुए मृतक के भाई वियज रावत ने बताया कि वह डेयरी कंप्लेक्स की चांद कालोनी में किराए पर रहते है। वह मेडिकल शॉप पर काम करता है। जबकि उसका छोटा भाई विक्की वेटर का काम करता था। वह एक ठेकेदार के पास ठेके पर काम करता था। उसने ठेकेदार से 5500 रुपए लेने थे। वह काफी समय से ठेकेदार से पैसे मांग रहा था। सोमवार को उसने सुबह ठेकेदार को पैसे के लिए कॉल किया था। इसके बाद देर रात ठेकेदार ने उसके भाई को इलाके में ही बुलाया था। जहां पहले उसके साथ बातचीत की फिर पीछे से उसके पीठ कर खंजर मार दिया। घायल हुए उसके भाई ने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा कर उस पर तेजधार से वार किया जिस कारण उसके शरीर के केई हिस्सों पर गहरे जख्म हो गए। विजय का कहना है कि जब उसे इस बात का पता चला तो वह भी मौके पर भाई को बचाने के लिए गया था। लेकिन, आरेापियों ने उस पर हमला कर दिया था जिस कारण वह भी बुरी तरह घायल हो गया। उनका शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग इक्ट्ठा होने शुरू हो गए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विजय ने बताया कि उसने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी जिसके बाद उसके परिवार और दोस्त वहां पहुंच गए। उसके भाई को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे डी.एम.सी. अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इसके बाद वह भाई को डी.एम.सी. अस्पताल ले गए। जहां देर रात इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। एस.आई. बलविंदर सिंह, थाना पी.ए.यू. ने कहा कि ठेकेदार सहित चारों आरोपी अभी फरार चल रहे है। उनके घर पर छापेमारी की गई थी। उन्हे पकड़ने के लिए टीमे लगाई गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here