Edited By Urmila,Updated: 07 Mar, 2023 12:43 PM

चुनावों को लेकर सियासी पार्टियां सक्रिय नजर आ रही हैं।
लुधियाना: चुनावों को लेकर सियासी पार्टियां सक्रिय नजर आ रही हैं। इसी बीच दल-बदलकर को लेकर कांग्रेस भी चर्चा का विषय बनी हुई है। आए दिन कोई न कोई नेता कांग्रेस छोड़ अन्य पार्टी का हाथ थामने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में 4 बार पार्षद रहे गुरदीप सिंह नीटू ने भी कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा से हाथ मिला लिया है।
जानकारी के अनुसार नीटू के साथ अन्य संदीप सिंह भगत, अजीत सिंह कपूर और अमरजीत सिंह बिट्टू ने भी भाजपा का दामन थामा है। आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here